फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Survey of language and mathematics subjects was conducted in 1114 schools.

Shahjahanpur News: 1114 विद्यालयों में भाषा और गणित विषयों का किया सर्वे

Sat, 04 Nov 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Survey of language and mathematics subjects was conducted in 1114 schools.
स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे के दौरान एक विद्यालय में निरीक्षण करते जिला स्तरीय समन्वयक व डायट
शाहजहांपुर। स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे शुक्रवार को जिले के 1114 विद्यालयों में हुआ। इनमें सरकारी, निजी व प्रत्येक बोर्ड के विद्यालय शामिल रहे। इस दौरान भाषा और गणित दो विषयों का सर्वे हुआ। जिसमें विद्यालय प्रश्नावली, विद्यार्थी प्रश्नावली और अध्यापक प्रश्नावली के तहत प्रश्न पूछे गए। जिनके उत्तर को ओएमआर शीट पर भरा गया। सर्वे में हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू माध्यम के सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

कक्षा तीन के बच्चों से 40, कक्षा छह के बच्चों से 50 और कक्षा नौ के विद्यार्थियों से 60 प्रश्न पूछे गए। सर्वे के लिए कक्षा तीन के बच्चों को 60 मिनट, कक्षा 6 के बच्चों को 75 मिनट और कक्षा 9 के बच्चों को 90 मिनट का समय दिया गया।
विज्ञापन

सर्वे को लेकर डीआईओएस और बीएसए ने सभी बोर्ड और सभी मीडियम के साथ ही मदरसा विद्यालयों को समय से खोलने के लिए निर्देश दिए थे। जिसका अनुपालन कराया गया। जिला स्तरीय समन्वयक व डायट प्राचार्य विनय कुमार और डीआईओएस हरिवंश सिंह ने सर्वे के दौरान विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वे पूर्ण संपन्न हुआ। कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। बताया गया कि सर्वे के परिणामों की घोषणा बाद में की जाएगी। सर्वे के लिए चार सहायक समन्वयक नामित किए गए थे। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों और एआरपी को ब्लॉक लेवल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया। पूरे जिले में 1118 फील्ड इन्वेस्टिगेटर नामित हुए जिन्होंने सर्वे संपन्न करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed