{"_id":"68e3ba78115f18ba0505b789","slug":"survey-of-beneficiaries-left-out-in-housing-scheme-started-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154419-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आवास योजना में छूटे लाभार्थियों का शुरू किया सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आवास योजना में छूटे लाभार्थियों का शुरू किया सर्वेक्षण
विज्ञापन
निगोही। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ पाने से वंचित रहे परिवारों का ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण फिर शुरू कर दिया गया है।
खंड विकास अधिकारी पुनीत पाठक ने इस काम में लगाए गए कर्मचारियों को 14 अक्तूबर तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छूटे हुए लाभार्थियों का सर्वेक्षण कराने के लिए आवास प्लस योजना के तहत अपना पोर्टल खोल दिया है।
उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण में ऐसे बेघर परिवार शामिल किए जाएंगे, जो पहले हुए सर्वेक्षण के दौरान रोजगार अथवा अन्य कारणों से बाहर चले गए थे और अपने घरों पर नहीं मिले थे। इन सभी का डाटा मंत्रालय के पोर्टल पर 14 अक्तूबर तक अपलोड किया जाना है। संवाद