फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Survey conducted in only 35 wards of the Municipal Corporation, recovery made from 22 thousand taxpayers

Shahjahanpur News: नगर निगम के सिर्फ 35 वार्डों में ही हुआ सर्वे, 22 हजार करदाताओं से हुई वसूली

Sat, 25 Oct 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Survey conducted in only 35 wards of the Municipal Corporation, recovery made from 22 thousand taxpayers
टाउनहॉल ​स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम सभी वार्डों में सर्वे कर नए करदाताओं को जोड़ेगा। अब तक 60 में से 35 वार्डों में सर्वे का काम पूरा हो गया है। जिनमें 55 हजार करदाताओं में से 22 हजार लोगों ने जल और गृहकर का साढ़े पांच करोड़ रुपये जमा किया है। कर न जमा करने वालों को अब नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका शाहजहांपुर को 27 अप्रैल 2018 को नगर निगम का दर्जा मिला था। निगम क्षेत्र का विस्तार कर 26 गांवों को शामिल किया गया। नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में 55 हजार गृहकर और जलकर देने वाले हैं। निगम की ओर से अब तक 35 वार्डों का सर्वे पूरा हो पाया है। 25 वार्डों में सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

35 वार्डों में 55 हजार लोगों को करदाताओं के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें से 22 हजार लोगों ने साढ़े पांच करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया है। अब निगम की ओर से बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्तमान में हैं 33 हजार बकायेदार
नगर निगम की ओर से गृहकर और जलकर जमा कराने के लिए एक अगस्त से 30 सितंबर तक 10 प्रतिशत कर की छूट दी गई थी। इसमें 22 हजार बकायेदारों से साढ़े पांच करोड़ रुपये की वसूली की गई। अब निगम की ओर से एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक पांच फीसदी कर की छूट दी जा रही है। टैक्स न जमा करने वालों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। नोटिस जारी होने के बाद 15 दिन का समय संबंधित को दिया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
25 वार्डों में तीन माह में सर्वे का कार्य हो जाएगा पूरा
नए करदाताओं को जोड़ने के लिए अभी 25 वार्डों में सर्वे का कार्य चल रहा है। यह अगले दो से तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निगम क्षेत्र में करदाताओं की पूरी संख्या सामने आ जाएगी। इसके बाद सभी से वसूली का अभियान चलाया जाएगा। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी और विकास कार्य तेजी से होंगे।
----
अभी हैंडओवर नहीं हो सका सीवर सिस्टम
पांच वर्षों से अधिक समय से शहर में सीवर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है। अब तक जल निगम से इसको नगर निगम को हैंडओवर नहीं किया गया है। जल निगम कार्य पूरा होने के बाद सीवर लाइन को हस्तांतरित करेगा। इसके बाद निगम सीवर लाइन का कर भी वसूल करेगा।

--
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार की स्थिति
- पूर्व में नगर निगम की जनसंख्या - 3,51,893
- प्रस्तावित क्षेत्र शामिल करने पर जनसंख्या - 3,56,269
--
वर्तमान में 25 वार्डों में 55 हजार करदाताओं में 22 हजार लोगों ने गृहकर और जलकर जमा कर दिया है। इसके बाद बड़े और बाद में बाकी बकायेदारों को नोटिस जारी किया जाएगा। 25 वार्डों में अभी सर्वे का कार्य चल रहा है। इसके बाद करदाताओं की संख्या बढ़ जाएगी।
- एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed