फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Surendra was murdered after being angry at being stopped from drinking water.

Shahjahanpur News: पानी पीने से भगाने से नाराज होकर की थी सुरेंद्र की हत्या

Sun, 28 Sep 2025 07:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:22 AM IST
विज्ञापन
Surendra was murdered after being angry at being stopped from drinking water.
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नचनिया उर्फ प्रेमपाल
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने सुरेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल उर्फ नचनिया निवासी ग्राम ऊमरपुर थाना तिलहर को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मोहल्ला कटिया टोला में सुरेंद्र के सिर पर डंडा व ईंट मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बहनोई सियाराम ने प्रेमपाल व विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल उर्फ नचनिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह शाहजहांपुर से बरेली तक ट्रेन में नाच-गाकर रुपये मांगकर जीवन-यापन करता है। दूसरे आरोपी विपिन से उसकी मुलाकात करीब डेढ़ माह पूर्व शाहजहांपुर बस स्टेशन पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्ती होने पर वे साथ रहते थे। विपिन कबाड़ बीनने का काम करता है। आरोपी ने बताया कि 24 सितंबर की रात आठ बजे ट्रेन से वापस आया। बस अड्डे पर विपिन मिला। इसके बाद दोनों ने देशी ठेके से शराब लेकर पी।

खाना खाकर रात करीब 10 बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास पहुंचे और वहां लगे फ्रिज से ठंडा पानी पिया। वहीं पर मिले सुरेंद्र ने दोनों को डांटकर भगा दिया। कुछ देर बाद कटिया टोला में घूम रहे थे। तभी वहां मिले सुरेंद्र को दौड़ा लिया। उसके हाथ से डंडा छीनकर पीटा और पास में रखी ईंट से कई प्रहार किए। ईंट व डंडा हॉकी मैदान किनारे खंडहर में छिपा दिया और खुद भी छिप गया। प्रेमपाल पर थाने में सन 2022 व 2024 में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed