फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Supporters, including former minister Awadhesh Sftyara arrest

पूर्व मंत्री अवधेश समर्थकों समेत सफ्त्यारा में नजरबंद

Sun, 11 Oct 2015 08:42 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 11 Oct 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
Supporters, including former minister Awadhesh Sftyara arrest
जिला पंचायत के वार्ड 43 ददरौल तृतीय से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा के भाजपा समर्थित भाई मुकेश वर्मा और राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा के बीच चुनावी घमासान तेज होने के साथ सत्ता पक्ष पर पुलिस के जरिये विरोधियों पर अत्याचार की चुनाव प्रेक्षक और एसपी से शिकायत की गई है। पूर्व मंत्री व उनके समर्थकों ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में रैली के लिए परमीशन नहीं देने और जनसंपर्क से रोकने के लिए सफ्त्यारा गांव में घंटों नजरबंद रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने भाई के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सफ्त्यारा गांव में समर्थकों की सभा बुलाई थी। इसके लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति लेने को आवेदन किया था। सीओ सदर अनुराग दर्शन और कांट के प्रभारी निरीक्षक नगदू यादव ने आश्वस्त भी किया कि रैली के लिए सुबह दस बजे तक अनुमति दे दी जाएगी। इस आश्वासन पर उनके तमाम समर्थक सफ्त्यारा पहुंच गए, लेकिन बाद में पुलिस अफसरों ने सत्ता पक्ष के राज्यमंत्री के दबाव में रैली और मीटिंग करने की अनुमति देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के अनुसार गांव पहुंचे एएसपी से एक वाहन के साथ जनसंपर्क करने का इरादा जाहिर किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनका नैतिक हक छीनकर दिनभर गांव में ही रोके रखा और बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान सैकड़ों पुलिस वाले उन्हें और उनके समर्थकों को झूठे मुकदमे लादकर जेल भिजवाने की धमकी देते रहे। इस दौरान उन्हें और प्रत्याशी मुकेश वर्मा को कोई सुरक्षा नहीं दी गई, जबकि राज्यमंत्री और उनकी प्रत्याशी कई वाहनों से सरकारी कर्मचारियों के साथ भ्रमण कर क्षेत्र में वोट मांगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के कार्यालय प्रतिनिधि सर्वेश वर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत एसपी से की गई है और राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक को भी दूरभाष पर सारे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। हालांकि, चुनाव प्रेक्षक सागर ने इस तरह का कोई मामला संज्ञान में लाए जाने से इनकार करते हुए कहा कि प्रत्याशियों की जायज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग को प्रेषित किया जा रहा है और इस प्रकरण में शिकायत मिलने पर भी उचित कदम उठाया जाएगा। उधर, कांट के प्रभारी निरीक्षक नगदू यादव का कहना है कि रैली की परमीशन किसी प्रत्याशी को नहीं दी गई, लेकिन पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों को नजरबंद किए जाने की बात पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed