फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power cut schedule released for Tehsil and Nagar Panchayat

Shahjahanpur News: तहसील और नगर पंचायत के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी

Fri, 10 Oct 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Power cut schedule released for Tehsil and Nagar Panchayat
जलालाबाद के गांव पुरैना के पास फाल्ट तलाशने को खुदाई करते मजदूर। संवाद - फोटो : मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर रास्ता पार करता हा​थियों का झुंड।
शाहजहांपुर। विद्युत निगम ने अक्तूबर महीने के लिए तहसील और नगर पंचायत स्तर पर बिजली की कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों ही जगहों पर रोजाना ढाई घंटे कटौती का शेड्यूल रखा गया है। हालांकि, शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक महीने निगम कटौती का रोस्टर जारी करता है। ग्रिड की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अपने हिसाब से कटौती का समय रखा जाता है। अक्तूबर महीने का शेड्यल निगम ने जारी कर दिया है। विद्युत पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर प्रतिदिन सुबह साढ़े छह से आठ बजे तक और दिन में 1:15 से 2:15 बजे तक कटौती रहेगी। इसी तरह नगर पंचायत स्तर पर सुबह 7:35 बजे से 8:45 बजे ओर दिन में में 3:45 से 17:15 बजे तक बिजली कट रहेगा।
विज्ञापन

--

दोपहर में लिया शटडाउन, छह घंटे बंद रही बिजली
अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के तहत 11 केवीए कच्चा कटरा फीडर पर एलटी के जर्जर लाइन बदलने के लिए सुबह के बजाय दोपहर में शटडाउन लिया गया। इसके चलते छह घंटे तक बिजली नदारद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 केवीए कच्चा कटरा फीडर पर 400, सौ केवीए व 250 केवीए के चार ट्रांसफॉर्मरों को बंद कर मरम्मत का कार्य होना था। सुबह दस से एक बजे तक कार्य पूर्ण करना था। जेई राजेश सैनी के अनुसार, कार्यदायी संस्था के कर्मचारी दिन में एक बजे आए। इसके बाद शटडाउन लेकर कनौजिया अस्पताल से टैक्सी स्टैंड तक कार्य कराया गया। करीब आठ सौ घरों व दुकानों की आपूर्ति जाने से लोग परेशान हो उठे। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब सात बजे बिजली की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
--
भूमिगत बिजली लाइन ठीक कराने में पांच घंटे बंद रही आपूर्ति
जलालाबाद। गांव भैंसटा स्थित 132 केवीए के बिजलीघर से नगर स्थित उपकेंद्र को आई 33 केवीए की भूमिगत बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार को उसे दुरुस्त किया गया। इस दौरान नगर मे पांच घंटे आपूर्ति ठप रही।
यह लाइन गांव पुरैना के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन उसे तलाशने मे काफी समय लग गया। इस कारण बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से दिन में तीन बजे तक नगर क्षेत्र की आपूर्ति बंद रखी गई। लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों को विभिन्न तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ा।

एसडीओ सौरभ ने बताया कि 33 केवीए की भूमिगत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। किसी तरह काम चलाया जा रहा था। दिवाली पर बिजली आपूर्ति में कोई समस्या न खड़ी हो, इसके चलते लाइन को सही कराना जरूरी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed