{"_id":"665cf8700366375c690d0d66","slug":"sunara-xi-team-won-by-five-wickets-due-to-the-performance-of-ayush-and-manish-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-119814-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आयुष और मनीष के प्रदर्शन से पांच विकेट से जीती सुनारा इलेवन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आयुष और मनीष के प्रदर्शन से पांच विकेट से जीती सुनारा इलेवन की टीम
विज्ञापन
पुवायां। गांव सुनारा बुजुर्ग में सुनारा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को मनीष पांडे और आयुष के अच्छे प्रदर्शन के बल पर सुनारा इलेवन ने पुवायां की टीम को पांच विकेट से हरा दिया।
पुवायां टीम के कप्तान विशाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम निर्धारित 12 ओवर भी नहीं खेल सकी। तेज गेंदबाज आयुष के 20 रन देकर तीन विकेट झटकने से टीम 11.5 ओवर में 121 रन बना सकी। पुवायां की ओर से अमन ने 36, करन ने 25 रन और अन्नू 20 रनों का योगदान दिया।
जवाब में खेलने उतरी सुनारा इलेवन की टीम ने पांच 10.5 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनीष ने 47, विकास सिंह ने 15, अन्नू शर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। मनीष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजक विकास पांडे ने बताया कि सोमवार को के बीच मैच होगा। अंपायरिंग अंकित मिश्रा और सत्यम गिरि, कमेंटरी सूरज पांडे और वाशिम खान, स्कोरिंग योगांक गिरि ने की।