{"_id":"6813c59a951ef6f2570bd7f4","slug":"summer-camps-will-be-held-in-council-schools-from-21-may-to-15-june-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142879-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिषदीय विद्यालयों में 21 मई से 15 जून के बीच होंगे समर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिषदीय विद्यालयों में 21 मई से 15 जून के बीच होंगे समर कैंप
Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में गर्मी के अवकाश के दौरान 21 मई से 15 जून के बीच समर कैंप आयोजित होंगे। इसमें उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चे हिस्सा लेंगे। राज्य परियोजना का पत्र आने के बाद डीएम ने एसआरजी टीम को निर्देश दिए हैं।
गर्मी के अवकाश में बच्चों को नए अनुभव की खोज करने, कुछ नया सिखाने के लिए सार्थक पहल की गई है। इसका जिम्मा अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को दिया गया है। आयोजन अवधि में छह हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त समुदाय से स्वैच्छिक स्नातक युवा छात्र-छात्राएं, एनसीसी प्रमाणपत्र धारक व स्वैच्छिक संगठन भी समर कैंप में सहयोग कर सकते हैं।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि समर कैंप के आयोजन के लिए प्रति स्कूल दो हजार रुपये तक की सामग्री भी खरीद सकते हैं। इस बीच गुड़, चिक्की, लड्डू आदि बच्चों को खिलाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ये होंगी गतिविधियां
-विद्यालयों में समर कैंप के दौरान योग, फिटनेस, सांस्कृतिक विरासत, समाज में मेरा योगदान, डिजिटल कौशल, पर्यावरण व बागवानी, विज्ञान और स्टेम, प्रौद्योगिकी में प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियां, राष्ट्रीय एकता, जल व ऊर्जा संरक्षण, संगीत रंगमंच, नाटक व कार्यशालाएं होंगी।