फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Summer camp begins, students will learn social and life skills

Shahjahanpur News: समर कैंप शुरू, सामाजिक और जीवन कौशल सीखेंगे विद्यार्थी

Thu, 22 May 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Summer camp begins, students will learn social and life skills
शाहजहांपुर में बेसिक के स्कूल में समर कैंप के दौरान रस्सी कूद में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रो
शाहजहांपुर। बच्चों में आत्मविश्वास और जीवन कौशल को विकसित करने के लिए बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप शुरू हो गए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जेबां में कैंप का उद्घाटन किया। अन्य स्कूलों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप के आयोजन से बच्चों में प्राकृतिक वातावरण में सीखने और स्वयं को अंकुरित करने की एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है। किताबी पढ़ाई से हटकर बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें बच्चों को जानने की जरूरत है। समर कैंप के माध्यम से बच्चे सामाजिक और जीवन कौशल को सीखेंगे। डीएम ने समर कैंप का पोस्टर व गणित खेलों की पुस्तिका कमाल का कैंप भी विमोचित की।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जिले के 893 विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन हो रहा है। एसआरजी डॉ. अरुण गुप्ता, बीईओ कृष्ण कुमार ने अतिथियाें को मोटे अनाज (मिलेट्स) से बनी पेंटिंग भेंट की। ग्राम प्रधान विनय प्रताप सिंह, एसआरजी अश्वनी कुमार अवस्थी, शंभू सिंह, राकेश रोशन, रजनी झा, पल्लवी वर्मा, सर्वेश कुमार सिंह, जुबैर अहमद आदि मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर में समर कैंप का शुभारंभ ग्राम प्रधान महेश चंद्र गौतम ने फीता काट कर किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति ने प्रतिदिन सुबह सात से दस बजे तक नियमित कैंप में आने पर जोर दिया। संचालन गजाला परवीन ने किया। अर्शी खानम ने योग एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियां कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

योग और ध्यान का कराया अभ्यास
शाहजहांपुर। श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में ग्रीष्मकालीन शिविर में पहले दिन योग और ध्यान कराया गया। कक्षा नौ से बारहवीं तक की नगरीय व ग्रामीण परिवेश की छात्राओं को खेल में कुछ नया सिखाते हुए रोचक बनाया जाएगा। प्रधानाचार्य ब्यूटी ने बताया कि कैंप दस जून तक चलेगा। प्रथम सप्ताह में योग व फिटनेस, हमारी संस्कृति, विरासत, समाज में मेरा योगदान, डिजिटल कौशल और स्मार्ट कक्षाएं, बागवानी की जानकारी दी जाएगी। दूसरे सप्ताह में पर्यावरण एवं रचनात्मक विज्ञान, प्रौद्योगिकी की प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियां, तीसरे सप्ताह में संरक्षण एवं सृजनात्मक, अभिव्यक्ति, जल व ऊर्जा संरक्षण, संगीत रंगमंच और नाटक कार्यशालाएं आदि आयोजित की जाएंगीं। संवाद
--------

म्यूजिकल चेयर की गतिविधि कराई
कांट। राजकीय इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत बुधवार से समर कैंप का शुभारंंभ हो गया। पहले दिन योग और व्यायाम से जुड़ी गतिविधियां हुईं। इसके अंतर्गत प्राणायम, धनुरासन, वज्रासन, ताड़ासन आदि का अभ्यास कराया गया। बाद में मैं देशज हूं, मैं भी हूं लेखक, म्यूजिकल चेयर आदि गतिविधियां कराई गईं। प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य के निर्देशन में छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। व्यवस्था में सुरेंद्र पाल सिंह, पंकज कुमार, संजय सैनी, सत्येंद्र कुमार, पवन राजपूत आदि का सहयोग रहा। संवाद

शाहजहांपुर में बेसिक के स्कूल में समर कैंप के दौरान रस्सी कूद में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रो

शाहजहांपुर में बेसिक के स्कूल में समर कैंप के दौरान रस्सी कूद में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed