फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sumanjeet selected for the final trial of Kanpur

कानपुर के फाइनल ट्रॉयल के लिए हुआ सुमनजीत का चयन

Fri, 26 Aug 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sumanjeet selected for the final trial of Kanpur
शाहजहांपुर। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में बरेली जोन की टीम से खेलकर बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुमनजीत कौर का चयन कानपुर में फाइनल ट्रॉयल के लिए हो गया। जिले के इतिहास में पहली बार किसी लड़की ने कानपुर तक अपनी पहुंच बनाई है। चयन से उत्साहित सुमनजीत कौर ने बताया कि उसका सपना साकार होने की दिशा में पहला कदम उठ गया है।
विज्ञापन

मदनापुर के गांव बरुआ निवासी राजेंद्र सिंह व सलविंदर कौर की बेटी सुमनजीत कौर एसएस कॉलेज में पढ़ती है। वह नवादा में किराये के कमरे में रहती है। महिला खिलाड़ियों की टीम बनाने के लिए अमर उजाला की मुहिम शुरू होने पर सुमनजीत कौर ने अपना नामांकन कराया था। जिला स्तरीय ट्रॉयल में अंडर-19 में उसका चयन हो गया। लखनऊ में जिले की छह लड़कियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सुमनजीत कौर के प्रदर्शन ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
विज्ञापन

पांच घंटे तक रोज मेहनत कर निखारी प्रतिभा
एसएस कॉलेज की टीम में सुमनजीत कौर के चुने जाने के बाद उसने पांच घंटे तक लगातार मेहनत की। सुमनजीत कौर ने विकेटकीपिंग पर ज्यादा फोकस किया था। वह लेग स्पिनर भी हैं। वह जसप्रीत बुमराह को अपना आदर्श मानती है। सुमनजीत कौर बताती हैं कि उसका कानपुर के लिए चयन होने पर परिजन काफी ज्यादा खुश हैं। भाई प्रदीप सिंह, बहन पवनजीत कौर ने भी उसे फोन कर बधाई दी। उन्होंने बताया कि वह कानपुर में बेहतर प्रदर्शन कर यूपी की टीम के लिए रास्ता बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed