{"_id":"6ad13e1be7d0f2b8a00e924f","slug":"sultan-warsi-salman-and-munna-defeated-their-rivals-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187552-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुल्तान वारसी, सलमान और मुन्ना ने प्रतिद्वंद्वियों को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुल्तान वारसी, सलमान और मुन्ना ने प्रतिद्वंद्वियों को दी शिकस्त
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के रामलीला मेला में आयोजित दंगल में दम दिखाते पहलवान। संवाद
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। श्रीरामलीला मेले में आयोजित राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाया। देवा शरीफ, बाराबंकी के सुल्तान वारसी ने उत्तराखंड के आकाश पहलवान को कड़े मुकाबले में हराया। अलीगढ़ के आदिल और मुजफ्फरनगर के बोल्टा पहलवान के बीच 20 मिनट तक जोरदार मुकाबला हुआ, लेकिन दोनों में से कोई जीत दर्ज नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा।
ग्राम फीलनगर के सलमान पहलवान ने उत्तराखंड के बबलू पहलवान को 20 मिनट के मुकाबले में शिकस्त दी। कलियर शरीफ, उत्तराखंड के मुन्ना पहलवान ने शाका पहलवान को 20 मिनट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित किया। देर शाम तक क्षेत्रीय पहलवानों के बीच भी कुश्तियां होती रहीं।
इस दौरान विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष अंशुल कुमार दीपू, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।