{"_id":"38718cfe90a8d6208f9c0d2c132f56af","slug":"sukhdev-singh-s-death-anniversary-was-celebrated-with-reverence-saint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से मनाई गई संत सुखदेव सिंह की बरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से मनाई गई संत सुखदेव सिंह की बरसी
बंडा।
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
संत बाबा सुखदेव सिंह की 32वीं बरसी के उपलक्ष्य में सुनासर स्थित गुरुद्वारा नानकपुरी में शनिवार को संत समागम में दूर दराज से आए कथावाचक और जत्थेदारों ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया।
संत समागम में कथावाचक सुखपाल सिंह, तरनतारन के कविश्री जत्था लखवीर सिंह मस्त, जसवंत सिंह निवाना, ठाढ़ी जत्था बलविंदर सिंह आदि ने संत महापुरुषों की महिमा का बखान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। समागम में बाबा सुरजन सिंह मल्लपुरी, बंडा गुरुद्वारा के जत्थेदार बाबा अमरीक सिंह, हरिद्वार से आए स्वामी जी ने भी संत बाबा सुखदेव सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में गुरुद्वारे के बाबा निर्मल सिंह भूरी वालों ने अरदास कराकर कार्यक्रम का समापन किया। गुरुद्वारा ईश्वर प्रकाश खुबिया नंगल बिलासपुर के संत बाबा गुरदीप सिंह के माध्यम से आए पंचप्यारों ने खंडे बाटे का अमृत तैयार करके 265 लोगों को सिंह सजाकर अमृत संचार कराया।
समागम के दौरान दूर दराज क्षेत्रो से आई संगत ने लंगर में प्रसाद छका और मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, बसपा नेता गुरवचन लाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी गुरूद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। समागम की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसओ राजीव मिश्रा फोर्स के साथ मौजूद रहे।