फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suicide

नाहिल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 25 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
suicide
सरमसती का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
पुवायां। गांव नाहिल में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में बने छत के जाल में फंदे से लटका मिला है। महिला की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। विवाहिता की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नाहिल निवासी किशनचंद्र की पत्नी सर्मसती देवी का शव शुक्रवार सुबह घर में छत के जाल में फंदे से लटका मिला। काफी देर तक परिवार के लोगों ने जानकारी छिपाए रखी। बाद में गांव के लोगों को जानकारी मिली और चर्चा हुई तो विवाहिता के मायके को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किशनचंद्र के अनुसार उनकी पत्नी ने आत्महत्या की है, लेकिन आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

गांव अगौना खुर्द निवासी रामपाल की पत्नी कमला देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सर्मसती की शादी 26 मई 2021 को गांव नाहिल के किशनचंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही दामाद किशनचंद्र और उनके पिता प्रेमचंद्र, मां रेशमा देवी उनकी पुत्री से दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगे और मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री का उत्पीड़न शुरू कर दिया। पुत्री ने उनको मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला देवी ने बताया कि वह काफी गरीब हैं, जिस कारण वह दामाद आदि की मांग पूरी नहीं कर सकी। उसने दहेज की मांग पूरी करने के लिए समय मांगा, लेकिन दामाद आदि तैयार नहीं हुए और आए दिन पुत्री को पीटने लगे। 24 सितंबर को दामाद ने अपने पिता और मां के साथ मिलकर उनकी पुत्री की हत्या कर शव को आंगन के जाल में फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। जानकारी पाकर वह पुत्री के घर पहुंची तो पता चला कि पुत्री की हत्या की गई है। कमला देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

नाहिल में विवाहिता की मौत की जानकारी पर पुलिस ने मौका मुआयाना किया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed