{"_id":"5db6e21a8ebc3e93c12621f7","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly381824166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने को रुपये न देने पर पांच बच्चों के बाप ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने को रुपये न देने पर पांच बच्चों के बाप ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा। शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर पांच बच्चों के पिता ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी निवासी 40 वर्षीय मुकेश की पत्नी घर के बाहर बने चबूतरे पर साफ सफाई व लिसाई का कार्य करने में व्यस्त थी। बच्चेे भी बाहर ही खेल रहे थे। मुकेश ने अपने घर के अंदर वाले कमरे को अंदर से कुंडी लगा कर बंद कर लिया और कुंडे के सहारे बंधे रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। थोड़ी देर बाद जब बच्चों ने शव लटका देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी ने जाकर देखा और उनके भाई को बुलाया। उनके भाई विमल दौड़ते हुए आए। आनन-फानन में कुल्हाड़ी से दरवाजे को तोड़ा और मुकेश के शव को नीचे उतारा। जीवित होने की आस में परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक मुकेश शराब के लिए पैसे मांग रहे थे, ना देने पर उन्होंने फांसी लगा ली। छोटे भाई अखिलेश ने बताया की मुकेश सोमवार सुबह से शराब के नशे में थे। मुकेश की पत्नी शरबती का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। मुकेश के पांच बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़ी निशा (17), बिहाल (15), ईशा (12), दीपिका (9) व कुशाल (7) वर्ष के हैं।