फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suhaginas worshiped Shiva-Parvati by doing sixteen adornments

हरियाली तीजः सुहागिनों ने सोलह शृंगार करके शिव-पार्वती का किया पूजन

Mon, 01 Aug 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Suhaginas worshiped Shiva-Parvati by doing sixteen adornments
शाहजहांपुर में रविवार को श्रावण मास में भगवान शिव-पार्वती के विग्रह का पूजन करती महिला। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हरियाली तीज का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया और कथा सुनी। इस बीच सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

सावन माह के त्योहारों में हरियाली तीज प्रमुख है। सुहागिनों ने उपवास रखा और नए लाल के वस्त्र पहनकर, मेहंदी लगाकर, सोलह शृंगार किया। इसके बाद पूजा की तैयारी कर घर के आंगन में मंडप सजाया। मंडप में महिलाओं द्वारा मिट्टी के गौरी-शंकर की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद सुहागिनों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव और पार्वती की पूजा की। मां पार्वती को सुहाग की सामग्री भी चढ़ाई जाएगी। पूजा के बाद महिलाओं ने हरितालिका व्रत कथा सुनी। कन्याओं ने मनोवांछित वर पाने के लिए यह व्रत रखा।
विज्ञापन

सावन के गीत गाकर और डीजे पर डांस कर मनाया हरियाली तीज
शाहजहांपुर। तीज के त्योहार पर महिलाएं सावन के गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं, व्रत रखती हैं और हरे रंग की साड़ियां पहनती हैं। लेकिन अब इन त्योहारों को नए तरीकों से मनाया जाने लगा है। रविवार को सामाजिक संगठनों और क्लबों से जुड़ी महिलाओं ने डीजे पर डांस कर त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाथम वैश्य महासभा की महिला इकाई के तीजोत्सव कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने गायन, नृत्य का आनंद लिया। कई तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान महासभा की महिला जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता तथा नीतू गुप्ता के सिर पर तीज क्वीन का ताज सजा। बाथम वैश्य महासभा की महिला इकाई महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, संरक्षक अखिलेश गुप्ता, रजनी गुप्ता, शोभा गुप्ता, सीमा गुप्त ने दोनों को ताज पहनाया। वैश्य एकता परिषद की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता, आरती गुप्ता, प्रिया, साधना आदि मौजूद रहीं।
वैश्य समाज महिला इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तीज क्वीन का ताज स्वाति गुप्ता के सिर सजाया गया। रनर अप मीनू गुप्ता रहीं। इससे पहले सभी ने तीज और फिल्मी गीतों पर डांस कर मस्ती की और खेलों में प्रतिभाग किया। शाव्या गुप्ता ने डांस से धूम मचा दी। प्रतियोगिताओं में कविता गुप्ता प्रथम व ममता गुप्ता को द्वितीय को पुरस्कार मिला। समाजसेवा करने वाली महिलाओं में निशा गुप्ता, कल्पना गुप्ता, रुचि गुप्ता, रीता गुप्ता को सम्मानित किया। इस दौरान मनु गुप्ता, आशा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, रोली गुप्ता, अंशू गुप्ता, शिवा गुप्ता, एकता गुप्ता, रोमिता गुप्ता, करुणा गुप्ता, शोभा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

नन्हे-मुन्नों और शिक्षिकाओं ने झूले का लिया आनंद
शाहजहांपुर। हरियाली तीज को लेकर शनिवार को स्कूल व कॉलेजों में कार्यक्रम हुए। ऑल सेंट्स स्कूल में सभी बच्चे व शिक्षिकाएं हरे रंग के कपड़े पहनकर पहुंचे। मेहंदी प्रतियोगिता हुई और झूले सजाए गए। तीज की परंपरा के अनुसार बच्चों ने एक-दूसरे को झूला झुलाया। शिक्षिकाएं भी पीछे नहीं रहीं और झूले का आनंद लिया। कक्षा एक की छात्रा अदिति श्रीवास्तव को तीज क्वीन चुना गया। स्कूल प्रबंधक सचिन बाथम ने अदिति को उसके माता-पिता के साथ पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शैल सक्सेना, उप प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी, स्कूल कोआर्डिनेटर जिया खान, किड्स जोन की प्रधानाचार्य मंतशा सिद्दीकी, एक्टिविटी इंचार्ज जोया सिद्दीकी, शुभा, ज्योति, नेहा सिद्दीकी, मेघा, प्रियंका, नूपुर, पूजा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed