फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suggestions to include in the budget the income tax

बजट में शामिल करने को दिए आयकर संबंधी सुझाव

Fri, 08 Jan 2016 10:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Suggestions to include in the budget the income tax
टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ने शुक्रवार को सांसद कृष्णा राज से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें केंद्रीय बजट से संबंधित उपयोगी सुझाव दिए। प्रतिनिधि मंडल ने वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सांसद को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष श्याम मोहन सक्सेना और सचिव नीरज रस्तोगी के नेतृत्व में सांसद से मिले सीए ने बजट में छूट और आयकर अधिनियम में सुधार के लिए उपयोगी सुझाव दिए। इस संबंध में दिए गए ज्ञापन में अव्यस्क की करमुक्त आय सीमा 1500 से बढ़ाकर दस हजार करने, वेतनभोगी करदाताओं के लिए पुन: डिडक्शन छूट लागू करने और छूट सीमा एक लाख रुपये करने, एक दिन में व्यावसायिक नगद खर्च सीमा बीस हजार से बढ़ाकर पचास हजार करने की मांग शामिल की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा चिकित्सा बीमा छूट सीमा तीस हजार से बढ़ाकर पचास हजार करने, अग्रिम कर जमा करने की सीमा दस हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने, टीडीएस रिटर्न की ई-फाइलिंग देर से जमा करने पर लेट फीस पांच हजार करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा आयकर छूट सीमा में भी सुधार की सिफारिश की गई है। सांसद से मिलने वालों में जीएस वर्मा, संजीव बंसल, सुरेश अग्रवाल, राजीव अरोड़ा, समीर सक्सेना, राजशेखर सक्सेना, विनय कपूर, मनोज खन्ना, अरविंद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अमरीश सक्सेना, धर्मेेंद्र वर्मा, रशीद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed