फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sugarcane farmers protested at the procurement center and stopped weighing.

Shahjahanpur News: गन्ना किसानों ने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन कर बंद कराई तौल

Tue, 11 Nov 2025 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers protested at the procurement center and stopped weighing.
कांट के गन्ना सेंटर में धरने पर बैठे किसान। संवाद
कांट। देर से पकने वाली 5009 प्रजाति के गन्ने की खरीद नहीं किए जाने पर क्षेत्र के किसानाें ने मंगलवार को रोजा चीनी मिल के स्थानीय क्रय केंद्र पर हंगामा और प्रदर्शन कर तौल बंद करा दी। साथ ही मिल प्रबंधन को चेतावनी दी कि उनके गन्ने की तौल जल्द शुरू नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में असलम अली, जावेद अली, खालिद खां, राजीव कुमार, रामसेवक, राम अवतार आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

रोजा चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक अवधेश गुप्ता ने बताया कि इस समय केवल शीघ्र पकने वाली प्रजातियों के गन्ने की तौल कराई जा रही है। उन्हाेंने बताया कि 5009 प्रजाति का गन्ना देर से पकता है और उसमें अभी मिठास बहुत कम होने से चीनी की रिकवरी भी कम हाेगी। इसके बावजूद कई किसान जल्दबाजी में इस प्रजाति का गन्ना काटकर मिल को आपूर्ति करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

मिल प्रबंधक के अनुसार शीघ्र पकने वाली प्रजातियों के गन्ने की पर्चियां जारी कर उसे खरीदा जा रहा है। इसके बाद ही सामान्य पर्चियां जारी कर 5009 प्रजाति के गन्ने की खरीद की जाएगी और तभी किसानों को शासन से घोषित समर्थन मूल्य दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed