फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sugarcane crushing stopped for five hours due to chain cutter glitch

चेन कटर में गड़बड़ी से पांच घंटे बंद रही चीनी मिल में पेराई

Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing stopped for five hours due to chain cutter glitch
तिलहर चीनी मिल का हैंम्वर टूटने के कारण बंद चीनी मिल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। विभिन्न कारणों से किसान सहकारी चीनी मिल न चलने से लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। एक सप्ताह में कई बार नो-केन के कारण जहां चीनी मिल बंद रही। बृहस्पतिवार को चेन कटर का हैंबर टूट जाने के कारण पेराई पांच घंटे बंद रही।
विज्ञापन

सुबह लगभग साढ़े नौ बजे चेन कटर का हैंबर टूट जाने से चीनी मिल बंद हो गई। चीफ इंजीनियर महेंद्र यादव की निगरानी में मिल के टेक्नीशियन कर्मचारियों ने चेन कटर के कल-पुर्जों को खोला। महेंद्र यादव ने बताया की चेन कटर के अंदर एक लोहे की पटरी चली जाने के कारण हैंबर टूट गया था। इसके कारण पेराई बंद हो गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद चेन कटर को ठीक कर दिया गया। तकरीबन पांच घंटे तक पेराई बाधित रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान ट्रॉली में गन्ने के साथ लोहे की पटरी आदि सामान ले आते हैं जो गन्ने के साथ चेन कटर में जाकर हैंबर को तोड़ देता है। चीफ इंजीनियर ने गन्ना किसानों से गन्ने के साथ किसी भी प्रकार का लोहे का उपकरण आदि सामान न लाने की अपील की है। उधर, बुधवार को नो-केन के कारण पेराई बंद रही। गन्ना खरीद केंद्रों से गन्ना की सप्लाई बाधित रहने के कारण कई घंटे चीनी मिल बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed