फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sugar mill foreman duped of Rs 89,000 online

Shahjahanpur News: चीनी मिल के फोरमैन से 89 हजार की ऑनलाइन ठगी

Thu, 19 Feb 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill foreman duped of Rs 89,000 online
भावलखेड़ा। रोजा चीनी मिल के फोरमैन के साथ करीब 89 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने आरसी मिशन थाने में तहरीर दी है। बरेली के फरीदपुर के रहने वाले सुखबीर सिंह रोजा चीनी मिल में फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं। सात फरवरी को उन्होंने एक ऑनलाइन शाॅपिंग कंपनी से जूतों का ऑर्डर कर ऑनलाइन पेमेंट किया था। तीन दिनों तक ऑर्डर नहीं आया तो सुखबीर ने गूगल पर सर्च कर कंपनी का नंबर निकालकर बात की। आरोप है कि कॉल करने पर उनसे ओटीपी मांगा गया। जैसे ही ओटीपी दिया, लगभग 89 हजार रुपये खाते से कटने का मैसेज आ गया। इसके बाद सुखबीर ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। फिर आरसी मिशन थाने में तहरीर दी। सुखबीर का आरोप है कि पांच दिन बाद भी न तो रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही रुपये वापस आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed