फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students were told about the benefits of crop residue management and made aware.

Shahjahanpur News: छात्र और छात्राओ को फसल अवशेष प्रबंधन के लाभ बताए, किया जागरूक

Mon, 27 Oct 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students were told about the benefits of crop residue management and made aware.
बरतारा के विनोबा सेवा आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम में उप​स्थित छात्र-छात्राएं व अन्य। स्रोत :
बरतारा (शाहजहांपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के तहत सोमवार को विनोबा सेवा आश्रम इंटर कॉलेज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गेहूं, गन्ना, धान आदि फसलें कटने पर उनके अवशेषों का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने के लाभ बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आश्रम के संस्थापक रमेश भैया ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे घर जाकर अपने अभिभावकों को बताएं कि फसल अवशेष जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति घटती है, लेकिन वहीं अवशेष खेत में सड़ा दिए जाने पर अगली फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने कहा कि फसल अवशेष प्राकृतिक रूप से नष्ट करने के लिए बायोडीकंपोजर रसायन भी बाजार में उपलब्ध है। उन्होंने पराली खेतों में पलटने में सहायक मल्चर, रोटावेटर, एमवी प्लाऊ, हैप्पी सीडर आदि कृषि यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार, प्रसार वैज्ञानिक डॉ. एनपी गुप्ता, डॉ. विमल कुमार सिंह आदि ने उपयोगी जानकारी दीं। इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं।

प्रश्नोत्तरी में फैजान व जय चंद्र, निबंध में लवप्रीत कौर और अंजू, पेंटिंग में कोमल और शोभा, वाद-विवाद में आयुष विश्वकर्मा और प्रिया प्रथम रहे। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य श्याम पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed