फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students were made aware by giving them information related to women's safety.

Shahjahanpur News: छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां देकर किया जागरूक

Sun, 28 Sep 2025 07:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware by giving them information related to women's safety.
जीएफ कॉलेज में कार्यशाला के दौरान बोलतीं सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जीएफ कॉलेज व आर्य महिला डिग्री कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं के आत्मसम्मान व आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन

महिला पुलिस अफसरों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, साथ ही विभिन्न तरह के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस मौके पर डीआईओएस हरिवंश कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं और शिक्षकों को महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीओ अजय राय ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें अपने अधिकारों के अलावा सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। छात्राओं को मोबाइल का उपयोग करते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिये। एसआई काजल ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा को शासन से जारी नौ हेल्पलाइन नंबर नोट कराए। कार्यक्रम मे प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर, एसआई मानचंद्र आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य श्रद्धा टंडन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed