पुवायां। एक से सात अक्तूबर तक चल रहे वन्य जीव प्राणी सप्ताह के तहत शनिवार को सिंधौली रेंज के वनकर्मियों की ओर से गांव चकऊदन के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा दिव्या प्रथम, शिमोन द्वितीय और ज्ञानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गांवसभा भटिउरिया बुजुर्ग के प्रधान सौरभ यादव ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान वनकर्मियों की ओर से मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक अंबुज गुप्ता, वन दरोगा शिशुपाल सागर, वीरेंद्र सिंह गंगवार, अतुल वाजपेयी, वनरक्षक अनिल कुमार वर्मा, विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद