फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students took out a tricolor march and raised slogans

Shahjahanpur News: विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बुलंद किए नारे

Thu, 14 Aug 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Students took out a tricolor march and raised slogans
शाहजहांपुर में हथौड़ा बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे, साथ चलते डीएम। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे बुलंद किए।
विज्ञापन

25वीं यूपी बटालियन की एनसीसी यूनिट ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ जीएफ कॉलेज से हुआ। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद शर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हमारे देश की संप्रभुता और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रतीक के रूप में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को और पुष्ट करना है। इस दौरान संयोजक लेफ्टिनेंट आलोक सिंह, सूबेदार सर्वनन, सूबेदार गुलशन सिंह, सूबेदार जटविंदर सिंह, नायब सूबेदार राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मदरसा नुरूल हुदा बिजलीपुरा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, पार्षद डॉ. मोहसिन व रजी अहमद, प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां व समाजसेवी शाहिद खान ने किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जोशीले नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएसए दिव्या गुप्ता के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। वह बच्चों के साथ कुछ दूर तक तिरंगा लेकर साथ भी चले। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। शिक्षिका दपिंदर कौर, निकहत परवीन, शैफाली, गीता मिश्रा, किरन, सुखमीत कौर, अर्चना श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

सिंधौली विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तेरा में छात्रों ने शहीद अशफाक उल्ला खां, शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद ठाकुर रोशन सिंह समेत बलिदानियों के सम्मान में नारे लगाए। रैली गांव में कई मार्गों से गुजरी। समापन पर प्रधानाध्यापक सरताज अली ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना प्रत्येक छात्र की शक्ति है। सहायक अध्यापक दीपा पूनिया, सारिका गुप्ता, रामनरायन, आरफा, सफवान, निशांत, अनितेश आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में हथौड़ा बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे, साथ चलते डीएम। स्रोत: स्कूल

शाहजहांपुर में हथौड़ा बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे, साथ चलते डीएम। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed