{"_id":"676efacd19340ad4e30b9b84","slug":"students-suffering-from-fever-and-cough-will-be-examined-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134433-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बुखार-खांसी से पीड़ित छात्र-छात्राओं की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बुखार-खांसी से पीड़ित छात्र-छात्राओं की होगी जांच
Sat, 28 Dec 2024 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के भावलखेड़ा में टीबी रोग के खिलाफ लोगों को जागरूक करती टीम। स्रोत: स्वास्थ्य विभ
शाहजहांपुर। टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए एक बार फिर से अभियान को शुरू किया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक स्कूल में बुखार और खांसी से पीड़ित बच्चे की स्क्रीनिंग कर उसकी बलगम की जांच की जाएगी।
रोगी मिलने पर उनकी दवाई को शुरू कराया जाएगा। इसके लिए जिला क्षय रोग अधिकारी ने ऑनलाइन बैठक कर निर्देश जारी किए हैं। जिले में 51 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कर दिया गया है। 61 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का काम चल रहा है। शुक्रवार को भावलखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों ने जाकर मरीजों की जांच की। टीबी रोग जैसे लक्षण मिलने पर बलगम के लिए डिब्बी उपलब्ध कराई।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अंसार अली ने बताया कि शनिवार से वृद्धावस्था और अनाथालय में रोगी खोजे जाएंगे। 30 व 31 दिसंबर, दो व तीन जनवरी को अभियान चलेगा। इस अवधि में स्कूलों में टीबी के रोगियों की खोज की जाएगी।