फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students struggle of life Showed the way to progress

छात्र जीवन के संघर्ष ने  दिखाया प्रगति का रास्ता

Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students struggle of life Showed the way to progress
स्वागत - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर का जनपद पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे राठौर ने अपने अभिनंदन समारोह में कहा कि उन्होंने छात्र जीवन से ही संघर्ष का रास्ता अपनाया है और पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए राजनीति के माध्यम से समाजसेवा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

गांधी भवन में हुए अभिनंदन समारोह में राठौर ने कहा कि उन्हें प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी क्षमता से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने हमेशा जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का हौसला रखा है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में कमल खिल चुका है और अब यूपी की बारी है। आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी में भी कमल पूरी तरह से खिलेगा और विकास का सूरज चमकेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अब समय बदल चुका है और पूरी दुनिया मोदी के माध्यम से देश की ताकत को स्वीकार कर रही है। हालांकि अभी आतंकवाद, अलगाववाद जैसी चुनौतियां बहुत हैं, शीघ्र ही उन पर भी काबू पा लिया जाएगा। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जेपीएस राठौर की योग्यता और कर्मठता को देखते हुए ही प्रदेश में उन्हें दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। इससे पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान के नेतृत्व में ढोलबाजे के साथ हरदोई बाईपास पर राठौर का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और वहां से उन्हें जुलूस की रूप में गांधी भवन तक लाए। गांधी भवन में पुवायां के राजवीर सिंह ने सरोपा और तलवार भेंटकर राठौर का स्वागत किया, वहीं अन्य लोगों ने स्मृति चिन्ह तथा फूलमालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री डीपी सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला पंयायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पूर्व विधायक कोविद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, वीरेंद्र पाल यादव, श्याम नारायण मिश्र, शिव भूषण सिंह, मनोज कश्यप, नवनीत पाठक, क्षमा वर्मा, सरोज गुप्ता, चौधरी महाराज सिंह, राम नरेश यादव, मनेंद्र सिंह, अवधेश दीक्षित, रजनीश दीक्षित लखीमू, संजीव बंसल, डॉ. विजय जौहरी, राजकमल वाजपेयी, अनिल वाजपेयी वाण, मुकेश राठौर, रम्मन गुप्ता, लता तिवारी, दुर्गा अरोरा, रागिनी सिंह चौहान, अरुणेश शुक्ल पिंटू, पवन सिंह, पंकेश मिश्र, अजय प्रजापति, अखिलेश पाठक, सुचित सेठ, नितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed