{"_id":"68658718a0cc0e22e1019c07","slug":"students-should-develop-the-habit-of-reading-newspaper-daily-for-general-knowledge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-147203-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सामान्य ज्ञान के लिए प्रतिदिन समाचारपत्र पढ़ने की आदत डालें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सामान्य ज्ञान के लिए प्रतिदिन समाचारपत्र पढ़ने की आदत डालें विद्यार्थी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते अतिथि। स्रोत: कॉल
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बीकॉम फाइनेंस तृतीय वर्ष के छात्रों को बैंकिंग की तैयारी कराने और आवेदन प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर अखिल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बैंक परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए। कहा कि छात्रों को सामान्य ज्ञान पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है। इसके लिए प्रतिदिन समाचारपत्र पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।
मुख्य वक्ता ने कहा कि परीक्षा में सफलता के लिए समय प्रबंधन जरूरी है। प्रतियोगियों को 90 मिनट का प्रश्न पत्र 60 मिनट में पूरा करने का अभ्यास डालना चाहिए। ऐसी तैयारी करने पर मुख्य परीक्षा में कोई प्रश्न छूटने की संभावना नहीं रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों के प्राप्तांक जोड़कर साक्षात्कार के लिए मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। इसलिए प्रश्नपत्र हल करते समय उन प्रश्नों को छोड़ देना चाहिए, जिनके सही उत्तर पर संदेह हो। क्योंकि नेगेटिव मार्किंग से मेरिट गिर सकती है। स्टेट बैंक के एचआर मैनेजर सुधीर कुमार ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद साक्षात्कार की तैयारी की जानकारी दी।
विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय देते हुए स्वागत किया। डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. सचिन खन्ना व अवनीश सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यशाला में रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर पीबी सिंह विशिष्ट ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संतोष प्रताप सिंह ने आभार जताया।