{"_id":"5ea06c398ebc3e902d0a8734","slug":"students-returned-from-quarantined-quota-in-homes-after-investigation-stopped-with-rapid-kit-shahjahanpur-news-bly403495693","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड किट से जांच पर रोक लगने के बाद घरों में क्वारंटीन किए गए कोटा से लौटे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड किट से जांच पर रोक लगने के बाद घरों में क्वारंटीन किए गए कोटा से लौटे छात्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में कोटा से लौट के आए 110 छात्रों की जांच रैपिड किट से की गई थी। अब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से रैपिड किट से जांच पर रोक लगा दी गई है तो प्रशासन ने इन सभी छात्रों को घरों में क्वारंटीन करा दिया है। साथ ही उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा कराने के साथ ही निगरानी शुरू करा दी गई है।
बता दें कि 19 अप्रैल को कोटा में कोचिंग कर रहे जनपद के 110 छात्र लौट कर आए थे। वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम एवं प्रशासनिक अफसरों की देखरेख में उक्त सभी छात्रों की रैपिड किट से जांच की गई थी। जांच के दौरान किसी भी छात्र में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। सभी छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रैपिड टेस्ट किट पर सवाल उठने के बाद भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने इससे जांच पर रोक लगा दी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन सभी छात्रों की निगरानी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग और तहसील स्तरीय टीमें छात्रों के घर जाकर उनका हालचाल ले रही हैं और स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। साथ ही इन छात्रों के घरों पर नोटिस भी चस्पा किए जा रहे हैं।
110 छात्रों का रैपिड किट से टेस्ट किया गया था। उनके घरों के आगे नोटिस चस्पा करा दिए गए हैं। स्वास्थ्य और तहसील स्तरीय टीमें लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
छात्रों को 14 दिनों के लिए घरों में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है। विभागीय टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। शासन से जैसे निर्देश प्राप्त होंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी। - डॉ. राजीव गुप्ता, सीएमओ