फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students provided with career guidance.

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं को कॅरिअर के बारे में दिया मार्गदर्शन

Sun, 29 Mar 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students provided with career guidance.
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को कॅरिअर से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा व डीआईओएस हरिवंश कुमार ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को उनके कॅरिअर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। नगर आयुक्त ने सिविल सेवा परीक्षा के तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.राजेश कुमार ने नीट के माध्यम से एमबीबीएस समेत मेडिकल से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन व उनकी विशेषताओं के बारे में बताया। जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर ने पोर्टल पर पंजीकरण व विभिन्न विभागों की ओर से प्रकाशित नौकरियों व पोर्टल के लाभ के बारे में बताया। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खेल के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पवन कुमार, प्रबंध अग्रणी बैंक आरआर तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक, प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विचार रखे। कार्यक्रम की नोडल ममता व गीता चंद्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

जिला समन्वयक राजन प्रजापति, अभिषेक कनौजिया, सर्वेश कुमार, डॉ. ब्रजेश, गौरव सक्सेना, रत्नेश शुक्ला, अतुल कश्यप, विपिन कुमार श्रीवास्तव का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed