फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   students participated in the camp

एनएसएस शिविरों का हुआ समापन

Sat, 13 Feb 2016 08:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 13 Feb 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
students participated in the camp
एसएस कॉलेज के एनएसएस शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में दैवी संपद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिनाथ झा रहे। एसएस कालेज प्राचार्य डॉ. एके मिश्र, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री आदि ने युवाओं को रचनात्मक दिशा में ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पांडेय ने शिविर की गतिविधियों रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. शालीन सिंह, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. शिखा सक्सेना, केशव शुक्ला, देवांशु  अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। एक ओंकार स्कालर्स डिग्री कॉलेज शाहवाजनगर का सात दिवसीय शिविर भी संपन्न हो गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। इसके बाद प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य ने छात्रों को राष्ट्रसेवा के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी ने आभार व्यक्त किया। सुभद्रा देवी मुलाराम कृषक महाविद्यालय निगोही के गांव कुदरिया में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। समापन पर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार वर्मा ने रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुण प्रकाश ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में प्रेमपाल, अजय कुमार, पूजा गौतम, राजपाल, नवनीत कुमार, डॉ. सुषमा शर्मा, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed