{"_id":"6a5e7f8bfcd5a125290bdd10","slug":"students-enrolling-in-the-university-will-receive-health-insurance-benefits-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179535-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवि में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवि में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाई योजना
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद (एसएस) विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा से कवर करने की योजना शुरू की गई है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किफायती स्वास्थ्य बीमा योजना तैयार की गई है।
कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोई भी विद्यार्थी बीमार या घायल होने की दशा में सुविधाजनक और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सीय सुविधा प्राप्त कर सकता है। बताया कि विश्वविद्यालय का दायित्व केवल अध्ययन-अध्यापन तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल एवं सर्वांगीण विकास भी उसकी प्राथमिकता में शामिल है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय परिसर में सभी शिकायतों के निराकरण के लिए लोकपाल की नियुक्ति की गई है। इसके दायरे में कुलपति का कार्यालय भी रखा गया है।
विज्ञापन
मीडिया सेल के सदस्य डाॅ.विकास खुराना ने बताया कि अब तक प्रदेश में केवल प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय व तकनीक संस्थान वाराणसी व कानपुर में ही विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। संवाद
--
दो गांवों को गोद लेने की तैयारी
विश्वविद्यालय ने दो गांवों को गोद लेने की भी तैयारी की है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाम चार बजे के बाद इन गांवों के बच्चों को अध्ययन करवाएंगे, बल्कि वहां के युवाओं को रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए आमंत्रित करेंगे।