{"_id":"68d000f784b7f6405b05ef47","slug":"students-created-a-buzz-with-their-colourful-programmes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-153304-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रंगारंग कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रंगारंग कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम
विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में जय भारत के कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। सामाजिक-सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था जय भारत के महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस बीच प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दी।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के सभागार में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने महाराजा अग्रसेन, मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरुनानक कन्या हाईस्कूल, संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज, लीड कॉन्वेंट, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, मिलेनियम वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल इंटर कॉलेज व आर्य महिला इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस बीच संगीत के क्षेत्र में संजीव चंद्र सेठ, आयुष गुप्ता, साहित्य के क्षेत्र में ललित हरि मिश्रा को सर्वोच्च सावित्री अलंकरण प्रदान किया गया तो सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के 24 टॉपर्स को जय भारत अलंकरण से नवाजा गया।
विज्ञापन
इनके अतिरिक्त पिछले एक माह से चल रहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के 110 मेधावी विजेता बच्चों को महाराजा अग्रसेन अलंकरण प्रदान किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल, पूर्व डीएम राजीव सिंह व एडीएम वित्त अरविंद सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। उद्योगपति रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, अशोक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय, लता उमा आदि मौजूद रहे। आभार अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने जताया।
--
चित्रकला में अनिरुद्ध, वाणी ने मारी बाजी
शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप में अनिरुद्ध गर्ग प्रथम, मानक अग्रवाल द्वितीय, शगुन अग्रवाल तृतीय रहे, द्वितीय ग्रुप में वाणी गोयल प्रथम, साध्या अग्रवाल द्वितीय, आरना अग्रवाल तृतीय रहीं। धारा प्रवाह भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संचालन सुशांत एवं कुशल गोयल ने किया। निर्मल अग्रवाल मधु, अंजलि, साधना, पुनीता आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
--
25 को कवि सम्मेलन के साथ होगा समापन
शाहजहांपुर। जयंती समारोह के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह का 25 सितंबर को कवि सम्मेलन के साथ समापन होगा। 24 सितंबर को फैंसी ड्रेस एवं मुख्य समारोह का आयोजन अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में होगा।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आईआईए के अध्यक्ष दिनेश गोयल शिरकत करेंगे। कवि अनिल अग्रवंशी, मोनिका देहलवी, अर्जुन सिसोदिया, डाॅ. आदित्य जैन आएंगे।
इस दौरान उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सचिव रवि अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयनका आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में जय भारत के कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत - फोटो : mathura