{"_id":"6867bc49ef41a8d9fd094b6f","slug":"students-brother-beaten-up-after-complaining-of-molestation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-147316-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छेड़खानी की शिकायत की तो छात्रा के भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छेड़खानी की शिकायत की तो छात्रा के भाई को पीटा
विज्ञापन
खुटार। छात्रा से छेड़खानी की शिकायत करने पर आरोपी के पिता ने झगड़ा करने का प्रयास किया और छात्रा के भाई को पीटकर घायल कर दिया।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री एक कॉलेज में छात्रा है। उनकी पुत्री कॉलेज जाती है तो निखिल शुक्ला पुत्री को जबरन रोककर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता है। निखिल के पिता होमगार्ड हैं, आरोपी धमकी देता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
जानकारी होने पर उन्होंने शिकायत की तो आरोपी का पिता झगड़ा करने लगा। दो जुलाई को उनका पुत्र खुटार जा रहा था। रास्ते में निखिल ने दो अन्य लोगों के साथ पुत्र को पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। राहगीरों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर निखिल, उसका पिता और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद