फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students applied colors to teachers and said- Happy Holi

Shahjahanpur News: शिक्षकों को रंग लगाकर विद्यार्थी बोले-हैप्पी होली

Sun, 24 Mar 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 24 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Students applied colors to teachers and said- Happy Holi
शाहजहांपुर। रंगों के पर्व होली पर रंग और गुलाल से सबको सरोबार करने का दौर शुरू हो गया। शनिवार को विद्यालयों में छुट्टी हुई तो छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ शिक्षकों को भी रंग लगाकर हैप्पी होली बोला। सामाजिक संस्थाओं व व्यापारियों ने भी रंगोत्सव मनाया।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को रंग खेलते समय सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक किया। उन्हें होली के लोकगीतों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर शिक्षिका निकहत परवीन, दपिंदर कौर, मीरा सिंह, रश्मि सक्सेना, साइमा तरन्नुम, नम्रता मिश्रा, वर्षा मिश्रा, ओमवती, अनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह से परिषदीय विद्यालय भावलखेड़ा में शिक्षक राजकुमार तिवारी की देखरेख में छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रंगों का पर्व मनाया। रंग व गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिंधौली के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय तेरा में शिक्षकों के साथ छात्रों ने फूलों से होली खेली। प्रधानाध्यापक सरताज अली ने सभी भारतीय पर्वों को मिलजुल-कर मनाने का संदेश दिया। सहायक शिक्षक दीपा पूनिया, शिक्षामित्र रामनरायन, रामकली, गीता देवी, गुडडी देवी, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed