फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student running for army job dies of heart attack

सेना की नौकरी को दौड़ लगाते युवक की हार्टअटैक से मौत

Tue, 01 Nov 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Student running for army job dies of heart attack
वेद पाल का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की मठिया कॉलोनी निवासी मूंगाराम के पुत्र वेदपाल (17) की सोमवार सुबह हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। वह सेना में भर्ती करने के लिए तैयारी कर रहा था। रेलवे मैदान में दौड़ते समय अचानक गिर गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले मूंगालाल का बेटा वेदपाल रेलवे इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। वह सेना में जाने के लिए रोज रेलवे ग्राउंड में दौड़ लगाने जाता था। सोमवार सुबह छह बजे रेलवे मैदान में वह अपने साथियों के साथ दौड़ रहा था। दौड़ते समय अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने साथियों ने तुरंत डॉयल 112 को सूचना दी। पुलिस उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को डॉक्टर ने हार्टअटैक के चलते मौत होना बताया है।
विज्ञापन

बेटे को सेना की वर्दी में देखने का सपना रह गया अधूरा
शाहजहांपुर। मजदूरी करने वाले मूंगालाल ने बेटे को सेना की वर्दी में देखने का सपना संजोया था। उसकी दौड़ लगाने के दौरान हुई मौत के बाद वह शव देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदपाल का हंसता-खेलता परिवार था। दो बेटे गोपाल व वेदपाल थे व बेटी राधा है। वेदपाल सबसे छोटा था। पढ़ने में मेधावी होने के चलते मूंगालाल कश्यप का सपना था कि वह उसे सेना में अफसर बनाएं। पिता के सपने को पूरा करने के लिए वेदपाल भी पूरी तन्यमता से जुटा था। मूंगालाल कश्यप और रामा देवी का सबसे बड़ा पुत्र गोपाल हरियाणा के बहादुरगढ़ की चप्पल कंपनी में काम करता है। उसके साथ मां रामा देवी भी रहती है। सबसे छोटा बेटा वेदपाल, बहन राधा अपने पिता मूंगालाल के साथ यहां रोजा में रहते थे। मूंगालाल का सपना वेदपाल को सेना में भेजने का था। लिहाजा, वह खुद सुबह जल्दी उठकर बेटे को जगा देते थे। उसके बाद वेदपाल को दौड़ लगाने भेजते थे। वेदपाल भी आर्मी में भर्ती होने के लिए पूरी तरह से तैयार था। वह अपने दोस्तों से कहता था कि फिजिकल टेस्ट पास हो जाए तो सेना में नौकरी पक्की हो जाएगी। बेटे की मौत की खबर के बाद मां रामा देवी और भाई गोपाल भी दिल्ली से पहुंच गया। शव को देखकर दोनों बिलख पड़े। रामा देवी रोते-रोते बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed