फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student run over by truck after being thrown 10 feet away following a collision on the highway; dies.

Shahjahanpur News: हाईवे पर टक्कर लगने के बाद 10 फुट दूर गिरी छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 11 Jul 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Student run over by truck after being thrown 10 feet away following a collision on the highway; dies.
छात्रा कामिनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कांट। जलालाबाद रोड पर स्थित बलीपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर पीछे से टक्कर लगने के बाद करीब दस फुट दूर गिरी साइकिल सवार 14 वर्षीय छात्रा कामिनी को ट्रक ने रौंद दिया। नाराज ग्रामीणों ने हादसे के बाद जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट बाद चालक के पकड़े जाने के बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के ढका गांव निवासी सुधा की बेटी कामिनी पढ़ाई के चलते तीन-चार साल से कांट के गांव बलीपुर निवासी अपने नाना हरपाल यादव के यहां रह रही थी। कामिनी ने इसी वर्ष कांट के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में प्रवेश लिया था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को वह पहली बार स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर कॉलेज गई थी।
विज्ञापन

कॉलेज जाने के दौरान वह काफी खुश थी, लेकिन स्कूल की छुट्टी के बाद काल के रूप में आए ट्रक ने उसकी जिंदगी छीन ली। वह दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल से घर आ रही थी। बलीपुर गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांट पुलिस की सूचना पर जलालाबाद पुलिस ने बारह पत्थर पर ट्रक रुकवाकर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक के पकड़े जाने की सूचना पर ग्रामीणाें ने जाम खोल दिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा कामिनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

छात्रा कामिनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed