फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student injured after balcony of dilapidated building collapsed... head injury

Shahjahanpur News: जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरने से छात्र घायल...सिर पर लगी चोट

Sat, 07 Jun 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Student injured after balcony of dilapidated building collapsed... head injury
सदर बाजार क्षेत्र में जर्जर बि​ल्डिंग का छज्जा गिरा। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : आईआईटी
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र में जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरने से नीचे बैठा छात्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल छात्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सिंधौली के महाउदुर्ग गांव निवासी जितिन अपने भाई के साथ पॉलिटेक्निक का पेपर देने के लिए थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक इंस्टीट्यूट पर आया था। पहली पाली में परीक्षा देने के बाद जितिन छज्जे के नीचे बैठकर भाई की दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने का इंतजार कर रहा था। इस बीच छज्जा नीचे बैठे छात्र पर गिर गया।
विज्ञापन

छात्र के सिर में चोट लगी। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र का मोबाइल भी टूट गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल छात्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed