{"_id":"67cac00959bba670440ed422","slug":"student-dies-in-collision-between-a-dumper-and-an-auto-in-nigohi-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगोही में डंपर-ऑटो की टक्कर से छात्रा की मौत, ताई और चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगोही में डंपर-ऑटो की टक्कर से छात्रा की मौत, ताई और चचेरा भाई घायल
Fri, 07 Mar 2025 03:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Mar 2025 03:14 PM IST
सार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हादसा हो गया। मधवामई व सतवां गांव के पास डंपर और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। दो घायल हो गए।
विज्ञापन
निशा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह डंपर और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार बिहार के जिला सीवान के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव पकड़ी निवासी निशा कुमारी (23 वर्ष ) की मौत हो गई। उनकी ताई कलावती और चचेरा भाई अवनीश घायल हो गए। निशा बीए की छात्रा थीं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन
बिहार निवासी आलोक कुमार निगोही की टॉउनहाल बैंक में कई साल से कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को उनकी चचेरी बहन निशा, ताई कलावती और चचेरा भाई अवनीश होली के त्योहार पर उनके घर आए थे। शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद निगोही आने के लिए वे ऑटो पर सवार हो गए। मधवामई व सतवां गांव के पास सामने से आ रहे डंपर से ऑटो में टक्कर लग गई।
विज्ञापन
हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बहन निशा को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के भाई आलोक ने बताया कि निशा के परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन