फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stubble being burnt openly in Banda

बंडा में खुलेआम जलाई जा रही पराली

Fri, 21 Oct 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Stubble being burnt openly in Banda
बंडा क्षेत्र में जल रही पराली - फोटो : POWAYAN
बंडा। डीएम की ओर से सख्ती के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही के चलते बंडा क्षेत्र में पराली जलाने पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी बंडा क्षेत्र में कई स्थानों पर पराली जलाई गई।
विज्ञापन

पूरे जिले में सबसे ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं पुवायां तहसील क्षेत्र से सामने आने के बाद डीएम ने एसडीएम को पराली जलाने का कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए थे। इसके बाद एसडीएम ने भी सभी थाना प्रभारी, लेखपालों को पत्र जारी करके पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

पत्र जारी होने के बाद अधिकारी जिम्मेदारी भूल बैठे और क्षेत्र में पराली लगातार जलाई जा रही है। बृहस्पतिवार को गांव देवकली के पास दो किसानों ने रोड किनारे खेत में पराली जला दी। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखने की जरूरत तक नहीं समझी। सूचना दी गई तो एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाते प्राविधिक सहायक का मोबाइल छीना, रिपोर्ट दर्ज
बंडा। ढका घनश्यामपुर न्याय पंचायत के कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक रामसेवक ने बताया बुधवार शाम उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि गांव अजोधापुर के पास में पराली जलाई जा रही है। मौके पर पहुंचे और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस पर गांव अजोधापुर निवासी जसपाल सिंह मौके आ गए और उनका मोबाइल छीन लिया।

मोबाइल छीनने के बाद फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। वहां आठ-दस महिला-पुरुष आ गए और गालियां देने लगे। उन्होंने शिकायत करने पर नौकरी से भी निकलवाने की धमकी दी। प्राविधिक सहायक रामसेवक की तहरीर पर पुलिस ने जसपाल सिंह सहित आठ-दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed