फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   strike,farmasist,medical servise

फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
strike,farmasist,medical servise
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य औषधि भंडार में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते फार्मासिस्ट - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रभार भत्ता बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। चरणबद्ध आंदोलन 19 दिसंबर तक चलेगा। 20 दिसंबर से फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के समस्त फार्मासिस्टों ने एसोसिएशन के बैनर तले काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एक सभा में जिलाध्यक्ष डॉ. जेडी बंसल ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत फार्मासिस्टों की उपेक्षा की जा रही है। उन्हें कार्य के अनुरूप सुविधाएं एवं वेतनमान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभार भत्ता बढ़ाए जाने, पद नाम परिवर्तित किए जाने, औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने, उपकेंद्रों व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल किए जाने, पदों के सृजन के मानक में संशोधन किए जाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री डॉ. सुभाष कनौजिया ने बताया कि 5 से 8 दिसंबर तक काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। 9 से 16 दिसंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। 17 से 19 दिसंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। हालांकि इस दौरान आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी। इसके बाद 20 दिसंबर से फार्मासिस्ट संवर्ग के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर डॉ. अजय नागर, डॉ. मोहम्मद अली, डॉ. मोहम्मद मुजाहिद, डॉ. लईक अहमद, डॉ. एसवी सचान, डॉ. संदीप गुप्ता, जुबैर, सुबोध कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed