{"_id":"58a738784f1c1bd257d85870","slug":"strict-action-would-be-prejudiced-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली व महाशिव रात्रि पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में डीएम कर्ण सिंह चौहान ने कैंप कार्यालय पर बैठक कर पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने होली पर्व पर निकलने वाले लाट साहब जूलुस की जानकारी करने के बाद कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। जो लोग माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करें, उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करें और उन लोगों को चिन्हित कर मुचलके में पाबंद करें जिन पर माहौल बिगाड़ने की शंका हो। उन्होंने कहा कि यदि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अशांति फैलाने की कोशिश हो तो जुलूस की कमेटी वाले लोगों को जिम्मेदार बनाया जाए। एसपी केबी सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि होली व महाशिवरात्रि पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के काम में तेजी लाएं। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर निकलने वाले जुलूस और शिव मंदिरों में होने वाली भीड़ आदि के विषय में चर्चा करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, एडीएम सर्वेश कुमार, एसपी सिटी कमल किशोर, सभी एसडीएम व सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन