फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stressful smart meters...complaints from burning to running fast

Shahjahanpur News: तनाव दे रहे स्मार्ट मीटर...जलने से लेकर तेज चलने तक की शिकायतें

Wed, 02 Jul 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stressful smart meters...complaints from burning to running fast
अरूण कुमार
शाहजहांपुर। जनपद में उपभोक्ताओं के घरों पर लगे स्मार्ट मीटर सुकून देने के बजाय चिंता में डाल रहे हैं। नया मीटर लगने के बाद जलने से लेकर तेज चलने की शिकायतों की भरमार है। मीटर फीड न होने से उपभोक्ताओं के बिल जनरेट नहीं होने से बकाया बढ़ रहा है। कार्यदायी संस्था ने तमाम स्थानों पर आर्मर्ड के बजाय सर्विस केबल पर मीटर लगा दिया। स्मार्ट मीटर की शिकायतों का अधिकारी समाधान करने के बजाए आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

नौ अगस्त 2024 से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हुआ था। जिले के चार लाख 28 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया। तय हुआ था कि मीटर लगाते समय 40 मीटर ऑर्मर्ड केबल लगाई जाए, जिसका शुल्क उपभोक्ता को नहीं देना था। कार्य शुरू होने के बाद से ही मीटरों में शिकायतें आना शुरू हो गईं।
विज्ञापन

जनपद में अब तक करीब 25 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए, उन्हें लाभ मिलने के बजाय चिंता बढ़ गई। विद्युत निगम पांच से दस हजार के बकाए पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने को तैयार रहता है। वहीं मीटर लगने के तुरंत बाद बिल नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी फीडिंग में समय लगने से उपभोक्ता बकायेदार होते जा रहे हैं। मीटर की फीडिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को दौड़ाया जा रहा है। मीटर लगने पर लूजिंग, तार जलने से उपभोक्ता के घर की बत्ती गुल होने की लगातार शिकायतें आ रहीं हैं। कार्यदायी संस्था की तमाम शिकायतें आने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उपभोक्ताओं को मात्र आश्वासन देकर लौटाया जा रहा है।
--
ऑर्मर्ड केबल बचा रहे, रुपये भी वसूल रहे
स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर बड़े खेल होने के बावजूद जिलास्तरीय अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। एमनजई जलालनगर के तमाम मोहल्लों में कार्यदायी संस्था ने ऑर्मर्ड केबल को बचा लिया और उनके पुराने सर्विस केबल पर तार मीटर लगा दिया। लोगों ने एई से लेकर एक्सईएन तक शिकायत की। किसी ने संज्ञान नहीं लिया। इसी तरह तिलहर में ऑर्मर्ड केबल के रुपये वसूलने की शिकायत आई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
--
मामला एक
स्मार्ट मीटर लगाने के बाद हाई वोल्टेज आने पर सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के घर के उपकरण फुंक गए थे। सीडीओ ने तत्कालीन एसई जेपी वर्मा से शिकायत की। उनके निर्देश के बाद भी कार्यदायी संस्था ने संज्ञान नहीं लिया। सीडीओ की शिकायत पर एसई जेपी वर्मा को निलंबित भी कर दिया गया था। मामला सीडीओ से जुड़ा होने पर गाज गिरा दी गई। उसके बाद कोई सुनने को तैयार नहीं है।
--
मामला दो
रंगीन चौपाल में सुरैया बाग में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ताओं को सौ से डेढ़ सौ मीटर ऑर्मर्ड केबल देकर बहादुरगंज उपकेंद्र की सप्लाई वाले ट्रांसफॉर्मर से लाइनें जुड़वा दीं। जबकि उपभोक्ता ककरा उपकेंद्र के थे। आम उपभोक्ता को 40 मीटर ऑर्मर्ड केबल देने से कतराने वाली कंपनी ने खेल कर दिया। जानकारी में आने पर बहादुरगंज उपकेंद्र के जेई ने अपने ट्रांसफॉर्मर से तार खुलवाकर दूसरी तरफ जुड़वाकर लोड कम किया था।
--
ये आ रहीं शिकायतें
- मीटर तेज चलने के साथ ही अधिक आ रहे यूनिट।
- दो महीने तक बिल जनरेट नहीं होने से परेशानी।
-मीटर खराब होने पर बदलने या सही करने की जहमत नहीं।
-स्मार्ट मीटर से बिल भी जनरेट नहीं।
-मीटराें की फीडिंग भी तेजी से नहीं।
--
- स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल आ रहे हैं। ऑर्मर्ड के स्थान पर सर्विस केबल पर मीटर लगाकर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है। इसे लेकर अधिकारियों से मिलकर विरोध किया जाएगा।

- रामजी अवस्थी
--
स्मार्ट मीटर लगने के बाद से काफी दिक्कत है। मीटर तेज चल रहा है। इससे बिल ज्यादा आने की संभावना है। बिजली की खपत बचाने के लिए सोलर पैनल लगवा लिया है।
- अरुण कुमार
--
हमारे यहां मीटर जल्द ही लगा है। यह सामान्य मीटर से तेज चल रहा है। जबकि पूर्व में लगे मीटर की रफ्तार कम थी। इससे बिल ज्यादा आने की संभावना है।
- रंजना मिश्रा
--
-स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रहीं हैं। इसके लिए जांच कमेटी बनाई गई है। बिना आर्मर्ड केबल के मीटर लगाने की जांच कर बिल से कटौती की जाएगी। जागेश कुमार, एसई बिजली निगम

अरूण कुमार

अरूण कुमार

अरूण कुमार

अरूण कुमार

अरूण कुमार

अरूण कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed