{"_id":"65babf58d73bd15639090e84","slug":"stray-animals-confined-by-fencing-on-barren-land-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-112581-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंजर जमीन पर तारबाड़ कर बंद किए छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंजर जमीन पर तारबाड़ कर बंद किए छुट्टा पशु
Thu, 01 Feb 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के गांव नारायणपुर में बांणे में बन्द जानवर। स्रोत:जागरुक पाठक
जलालाबाद। ग्राम पंचायत खखूड़ी के मजरा नारायणपुर के ग्रामीणों ने गांव के समीप बंजर जमीन पर तार बाड़ कर सौ से ज्यादा छुट्टा पशुओं को उसके अंदर बंद कर दिया। जानकारी पर बीडीओ प्रह्लाद सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में डेढ़ सौ से ज्यादा छुट्टा पशु घूम रहे हैं। खेतों की रखवाली के बाद भी जरा सी चूक होने पर जानवर फसलों को नष्ट कर देते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक,भगाने पर हिंसक होकर जानवर हमला भी कर देते हैं। इस समस्या को लेकर वे लोग काफी समय से परेशान हैं। परेशान होकर उन्होंने बाड़ा बनाकर इन पशुओं को बंद कर दिया। बीडीओ ने बताया कि बंद किए गए जानवरों में अधिकांश पालतू हैं। पालतू पशुओं को चिह्नित कर उन्हें मालिकों से बांध लेने के लिए कहा गया है, न बांधने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। कई जानवर लोग ले भी गए हैं। जो निराश्रित पशु हैं, उन्हें गोशालाओं में भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।