{"_id":"5f68fbc38ebc3ee2f8470540","slug":"stoned-on-ambulance-to-pick-up-infected-assaulted-driver-shahjahanpur-news-bly4206573189","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित को लेने गई एंबुलेंस पर पथराव, चालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित को लेने गई एंबुलेंस पर पथराव, चालक से मारपीट
विज्ञापन
तिलहर। गांव जोधपुर नवदिया में कोरोना संक्रमित को लेने पहुंची एंबुलेंस पर ग्रामीणों ने पथराव करके गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि संक्रमित व्यक्ति जाने से मना करते हुए एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट भी की। स्वास्थ्य विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी गांव से फरार हो गए। एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने आधा दर्जन लोगों को नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि रविवार की रात गांव जोधपुर नवदिया में कोरोना संक्रमित को लेने के लिए अस्पताल की एंबुलेंस लेने गई थी। एंबुलेंस 108 में चालक सुचित सिंह और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) सोनू मिश्रा थे।
संक्रमित ग्रामीण को एंबुलेंस चालक बुलाने गया तो उसने साथ आने से मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान संक्रमित व्यक्ति 15-20 लोगों के साथ एंबुलेंस के पास आया और पथराव शुरू कर दिया और चालक के साथ मारपीट भी की। इससे घबराकर चालक और एंबुलेंस में पहले से सवार कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर कोतवाल दीपक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी गांव से फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि एंबुलेंस चालक और ईएमटी की तहरीर के आधार पर गांव के श्रीपाल, कुसमेंद्र यादव, देवेंद्र, बादाम, जगदीश समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।