फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stone pelting on two sides in religious event, glass of car broke

धार्मिक आयोजन के दौरान दो पक्षों में विवाद में पथराव, गाड़ी के शीशे तोड़

Tue, 12 Apr 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on two sides in religious event, glass of car broke
मीरानपुर कटरा में टूटे गाड़ी के शीशे - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला बंगशान मोहल्ले में रविवार को दो पक्षों में रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि धार्मिक आयोजन के दौरान जहीर ने अपने परिजन के साथ विजय यादव के घर पर हमला कर दिया। पथराव करते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देने के बाद छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ले के विजय यादव और जहीर कमेटी चलाते हैं। शाम सात बजे रुपयों को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विजय नेथाने पर पहुंचकर जहीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे जहीर ने अपने परिजन व रिश्तेदारों के साथ विजय के घर पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए युवकों ने पथराव कर दिया। विजय के पड़ोस में हो रहा धार्मिक आयोजन प्रभावित हो गया। आरोपियों ने कथावाचक गुड्डू व ओमपाल की बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

विजय की तहरीर पर पुलिस ने जहीर, सैयद, वशीर, जिल्लानी, अजमेरी, शेरा, अजीम, इरफान, संजू, सईद, पप्पू, जावेद, गुल नवाज समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रुपयों को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। छह आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए। शेष की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed