{"_id":"627d6b8a2535f6438f05c2b9","slug":"stole-goods-worth-one-lakh-including-cash-by-breaking-the-locks-of-the-confectionery-s-closed-house-shahjahanpur-news-bly4846431122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवाई के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी समेत एक लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवाई के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी समेत एक लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर के मोहल्ला गदियाना में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी हलवाई वेदराम के बंद मकान के ताले चोरों ने तोड़ दिए। चोर नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का माल समेट ले गए। पीड़ित ने थाने में सूचना दी है।
10 मई की रात को वेदराम बरात में खाना बनाने के लिए गए थे। उनकी पत्नी कन्यादेवी ने मकान में ताला डालकर रिश्तेदार की शादी में चली गईं। इस बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 16 हजार रुपये, तीन जोड़ चांदी की पायल व अन्य सोने का जेवर चोरी कर ले गए। पड़ोसी ने उन्हें चोरी की घटना की जानकारी दी तो वेदराम बुधवार दोपहर को घर लौटे। उन्हें मकान में सामान बिखरा मिला।
वेदराम ने कैंट चौकी को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा नेता व पूर्व सभासद के पति छंगेलाल राठौर ने बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर सदर बाजार को फोन कर पूरी जानकारी दी। पुलिस के मौके पर नहीं आने पर छंगेलाल ने एसपी सिटी संजय कुमार को खबर दी।
विज्ञापन
तब घटना के 24 घंटे के बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे। वेदराम के मुताबिक, उनका करीब एक लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि चोरी का मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।