फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sticks on two sides refused to lend, half a dozen injured, one in critical condition

उधार देने से मना करने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल, एक की हालत गंभीर

Tue, 07 Jul 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sticks on two sides refused to lend, half a dozen injured, one in critical condition
कलान। थाना क्षेत्र के गांव तिलौआ में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तिलौआ निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गांव का अशोक कश्यप शराब के नशे में रविवार देर रात दुकान पर पहुंचा तथा उधार में गुटखा मांगने लगा। उधार देने से मना करने पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया, उन्होंने जब इसका विरोध किया, तो अशोक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने पिता मंगली, चाचा वेदराम, बहन रंजो, माता संजीवनी तथा उसे लाठी-डंडों से पीटा। घायल पिता मंगली की हालत गंभीर बनी हुई है, उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के हेमराज ने थाना कलान में प्रार्थना पत्र देकर मनोज कुमार मंगली, वेदराम आदि पर आरोप लगाया है कि वह अपने भतीजे अशोक कश्यप को बचाने गए। तब इन लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से पिटाई की जिसमें वह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

थानध्यक्ष कलान सुनील शर्मा ने बताया दोनों पक्षों की तरफ से आधा दर्जन व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। घायल मंगली की हालत गंभीर बनी हुई है, उनके पुत्र मनोज की तरफ से अशोक कश्यप आदि के धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं हेमराज की तरफ से मनोज मंगली आदि पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed