{"_id":"6a00c1960174c0d14a002486","slug":"sticks-and-batons-fly-between-two-factions-in-nawabpur-ganga-7-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-172916-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवाबपुर गंगा में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 7 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवाबपुर गंगा में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 7 लोग घायल
विज्ञापन
पुवायां। गांव नवाबपुर गंगा में शनिवार रात कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गांव नवाबपुर गंगा निवासी भूपराम ने तहरीर देकर बताया कि नौ मई की रात नौ बजे वह खेत से घर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। जानकारी होने पर उनका पुत्र मौके पर पहुंचा और पुलिस बुलाई। पुलिस के आने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद वे लोग उसके घर घुस आए और लाठी डंडे, धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में रामसागर, संजीव कुमार, छोटेलाल, मनोज कुमार घायल हो गए। रात में ही वह घायलों को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। यहां से संजीव, मनोज और रामसागर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर दूसरे पक्ष से भी लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मारपीट में दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका सीएचसी पर ही इलाज किया गया। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।