फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   STF caught seven kg of opium being carried in the car

Shahjahanpur News: कार में ले जाई जा रही सात किलो अफीम एसटीएफ ने पकड़ी

Mon, 31 Jul 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
STF caught seven kg of opium being carried in the car
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्करी करने के आरोपी
शाहजहांपुर। झारखंड से पश्चिमी उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही सात किलो अफीम एसटीएफ ने तिलहर में एक कार से बरामद कर ली। तिलहर पुलिस ने तीन तस्कर भी पकड़े हैं। दो तस्कर पंजाब व एक रामपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसटीएफ को लग्जरी कार में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। एसटीएफ ने तिलहर पुलिस से समन्वय बनाकर तस्करों की तलाश के लिए घेराबंदी कर दी। तिलहर में सरयू पुल के आगे ढाबे के नजदीक लग्जरी कार को रोककर चेकिंग की गई। कार से सात किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी देहात संजीव वाजपेई ने बताया कि पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रामपुर जिले के थाना बिलासपुर के रसूलपुर पैगंबरपुर निवासी पलविंदर सिंह, पंजाब राज्य के जिला पटिया के थाना सदर के बहादुरगढ़ निवासी हजूर सिंह व इसी थाना क्षेत्र के आलमपुर कौली निवासी बलजिंदर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 11580 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि झारखंड के बारा चट्टी से अफीम लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पंजाब राज्य के जनपदों में बिक्री करते हैं। तीनों कई साल से अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed