फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   STF arrested two smugglers with 12 kg opium in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: गैस सिलिंडर में छिपाकर ले जा रहे थे 12 किलो अफीम, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 04:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 04:23 PM IST
सार

एसटीएफ लखनऊ और एसओजी की टीम ने पुवायां-बंडा मार्ग पर भैंसी नदी के पुल के पास दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से 12 किलो अफीम, चार लाख 53 हजार रुपये, दो स्कूटी को बरामद किया है।  

विज्ञापन
STF arrested two smugglers with 12 kg opium in Shahjahanpur
थाने में खड़े दोनों तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में एसटीएफ लखनऊ और एसओजी टीम ने दो तस्करों को 12 किलो अफीम और 4.53 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक फरीदपुर का रहने वाला है। दोनों अफीम को गैस सिलिंडर में छिपाकर ले जा रहे थे।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब दस बजे स्पेशल टॉस्क फोर्स लखनऊ की टीम एसओजी के साथ संयुक्त रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की तलाश कर रही थी। पुवायां-बंडा मार्ग पर भैंसी नदी के पुल से पहले चित्तेरपुर नवदिया को जाने वाले रास्ते पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। स्कूटी पर सवार तस्करों के पास से दो गैस सिलिंडर मिले। इनसे 12 किलो अफीम बरामद हुई। अफीम खरीदने के लिए लाए गए चार लाख 53 हजार रुपये भी मिले हैं।

विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: जेल में चलती थी अशरफ की चौधराहट, जहां घूमता था... वहां से हटवा दिए थे CCTV कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

एसपी एस. आनंद ने बताया कि पीलीभीत जिले के थाना हजारा के गांव विनोबा व फिलहाल लखीमपुर खीरी जिले के थाना संपूर्णानगर के गांव खजुरिया में रह रहे मक्खन लाल व बरेली जिले के थाना फरीदपुर के सराय गौटिया निवासी संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मक्खन लाल नेपाल बॉर्डर के पास खजुरिया का रहने वाला है। उसका परिचय संजय यादव से हुआ था। संजय अपने साथी विजय से मादक पदार्थ के लिए संपर्क करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed