फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   STF arrested three smugglers with 20 kg of hashish in Shahjahanpur

Shahjahanpur: एसटीएफ ने पकड़ी 2.80 करोड़ रुपये की चरस, नेपाल की महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 03:39 PM IST
सार

लखनऊ की एसटीएफ और एसओजी ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। एसटीएफ ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 20 चरस बरामद की है। चरस की कीमत 2.80 करोड़ रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन
STF arrested three smugglers with 20 kg of hashish in Shahjahanpur
नेपाल के रहने वाले हैं तीनों तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पुलिस ने 28 किलो चरस के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और वहां से चरस लाकर हरियाणा और पश्चिमी यूपी में बेचते थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत दो करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


लखनऊ की एसटीएफ, एसओजी और रोजा थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मोहम्मदी रोड पर गन्ना शोध परिषद गेट के सामने बैरियर लगाकर एक सेंट्रो कार को रोका। कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: पेड़ से बांधकर युवक को बेरहमी से पीटा, छोड़ने की गुहार लगाता रहा पीड़ित, नहीं पसीजा आरोपियों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की तलाशी लेने पर 28 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने नेपाल के जिला बांके के गांव नदई निवासी रमाधीरज ठाकुर, लवराज शर्मा और संयोग कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग नेपाल के रहने वाले हैं और वहां पर चरस सस्ते दामों में आसानी से मिल जाती है। 

पूछताछ में पता चला है कि चरस लेकर ये लोग हरियाणा और यूपी के शामली आदि जगहों पर ऊंचे दामों में बेच देते हैं। इसी धंधे से वे लोग अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed